उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 9 नवंबर को 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 9 November: Uttarakhand Weather Alert for 9 November
Image: Uttarakhand Weather Alert for 9 November

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज दिन पर दिन बदलते जा रहा है।

Uttarakhand Weather Report 9 November

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 9 नवंबर को वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 7 नवंबर की रात से हिमालयी को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड वासियों को भी सावधान रहने की जरूरत है।