उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आज रात से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बुधवार रात से गढ़वाल मंडल के कई जिलों में गर्जना वाले बादल विकसित होने की संभावना है। आईप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 9 November: Uttarakhand Weather Report 9 November
Image: Uttarakhand Weather Report 9 November

टिहरी गढ़वाल: ठंड के स्वागत के लिए तैयार हो जाईए। प्रदेश में आज रात से मौसम फिर बदलने वाला है।

Uttarakhand Weather Report 9 November

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की ओर से 9 और 10 नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक बुधवार रात से गढ़वाल मंडल के कई जिलों में गर्जना वाले बादल विकसित होने की संभावना है। जिसके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 9 नवंबर को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आगे पढ़िए

10 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभवाना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 नवंबर को देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिले में गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इससे कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम बदलने की शुरुआत होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कमजोर इम्यूनिटी वालों को मौसमी बीमारियां पहले परेशान करने लगती हैं। सर्दियों में कफ व जुकाम, फ्लू, खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा समेत कई संक्रामक रोग हो सकते हैं। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखें।