Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
केदारनाथ धाम में पिछले दो दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां तापमान में तेजी से गिरावट आई है। धाम में कई जगह तीन से पांच इंच तक बर्फ जमा हो चुकी है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे यात्रियों के साथ ही धाम में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बुधवार को बर्फबारी हुई। गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा, दोपहर तक धूप भी खिली, लेकिन इसके बाद अचानक घने बादल छा गए और तेज बर्फबारी होने लगी। केदारनाथ में करीब तीन घंटे तक बर्फ गिरती रही। आगे पढ़िए
लगातार बर्फबारी से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग और अन्य जगहों पर तीन से 5 इंच तक बर्फ जमा हो गई। लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री रहा। खराब मौसम का असर यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी पड़ रहा है। गंगोत्री धाम में भी भागीरथी नदी का जल और नालों का पानी जमने लगा है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। यहां दिन में धूप खिलने से राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम की हर अपडेट के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।