Uttarakhand Weather Update केदारनाथ में बीते दो दिनों से बर्फबारी हो रही है, खराब मौसम की वजह से यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 11 November
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर जारी है।
Uttarakhand Weather Update 11 November
केदारनाथ और गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। आज आंशिक रूप से गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। आगे पढ़िए
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है। इसी के साथ कुछ स्थानों में हल्की बारिश के आसार हैं। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखेगा। मैदानी इलाकों में औसत तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में इन दिनों मौसम खराब है, इसलिए चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर जा रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े साथ रखें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।