Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अब बात करते हैं देहरादून में हुई अब तक की सबसे बड़ी डकैती की। 9 नवंबर को जब पूरा प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के जश्न में डूबा था।
उसी वक्त कुछ बदमाश रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में पहुंचे और मिनटों में 20 करोड़ की डकैती को अंजाम दे डाला। Dehradun Reliance Jewelers के गार्ड हयात सिंह ने घटना के बाद बताया कि तीन बदमाश शोरूम में थे, जबकि एक उनके पास खड़ा था। उसने गार्ड को धमकाते हुए कहा कि जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा। इसके बाद बदमाशों ने एक-एक कर सभी जेवरात बैग में भर दिए। बदमाशों ने 25 मिनट तक लूटपाट की। गार्ड समेत आठ कर्मचारियों के हाथ प्लास्टिक के बैंड से बांधकर उन्हें वहीं बैठा दिया, बाद में सभी को पेंट्री में बंद कर दिया गया। बदमाशों के बैग में इतने जेवर हो गए थे कि अब उसमें कुछ भी रखने की जगह नहीं बची थी।
सभी तरह के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात से यह बैग ऊपर तक भर गया। बदमाशों ने सभी महिला कर्मचारियों को डरा-धमकाकर ड्रॉर से जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। बाहर खड़े बदमाश ने जाते वक्त फिर धमकी दी कि किसी को फोन किया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद एक महिला कर्मचारी ने रसोई का दरवाजा खोला और अपने साथियों को बाहर निकाला। उसी ने फिर अपने मैनेजर को सूचना देकर शोरूम में बुलाया। माना जा रहा है कि यदि कोई वहां घटना का विरोध करता तो बदमाश किसी को गोली मारने से भी गुरेज नहीं करते। बता दें कि गुरुवार सुबह जब शोरूम में जेवरातों को सजाने की तैयारी चल रही थी, उसी वक्त 5 लोग ग्राहक बनकर Dehradun Reliance Jewelers में दाखिल हुए और 25 करोड़ की डकैती को अंजाम दे डाला। घटना के बाद दून पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।