Uttarakhand Weather: 7 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update दिवाली के दिन चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 12 November: Uttarakhand Weather Update 12 November
Image: Uttarakhand Weather Update 12 November

बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदला हुआ है।

Uttarakhand Weather Update 12 November

यहां पिछले दो दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। आज भी 7 जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि दिवाली के दिन मौसम कैसा रहेगा। क्या दिवाली पर भी बारिश की फुहारें यूं ही भिगोती रहेंगी, या मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस सवाल का जवाब दिया है। दिवाली के दिन कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राहत की बात यह रहेगी कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। जिससे यहां आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आगे पढ़िए

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए यात्रियों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया गया। देहरादून में 24 घंटे के भीतर 4.2 डिग्री तापमान गिर गया। यहां शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद बादल छा गए थे। उधर, केदारनाथ में तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। देहरादून, चकराता और विकासनगर में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में कुछ जगह बर्फबारी हुई, देर शाम भी बूंदाबांदी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने दिवाली पर मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दिवाली के दिन कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।