Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
केदारनाथ व बदरीनाथ धाम सहित चारधामों में बर्फबारी हो रही है। जिससे इन क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं, लेकिन स्थानीय लोग परेशान हैं। केदारनाथ में शुक्रवार को सायं लगभग तीन बजे से पूरी रात बर्फबारी होती रही, जो शनिवार सुबह लगभग दस बजे थमी। ठंड के चलते केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। केदारनाथ धाम से पांच किमी नीचे तक करीब डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। ठंड बढ़ने से पानी भी नलों में जमने लगा है। केदारनाथ हेलीपैड पर डेढ़ फीट तक बर्फ जम गई है। इससे पूरे दिन हेली सेवाएं ठप रही। यहां तापमान भी माइनस आठ डिग्री तक पहुंच गया है। आगे पढ़िए
बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी हो रही है। चमोली जिले में शुक्रवार सायं को हेमकुंड साहिब, औली व बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से आसपास के निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। गंगोत्री में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में गिरी बर्फ का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। शनिवार को मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन दिनभर ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़ें और जरूरी दवाएं जरूर रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।