Uttarakhand: इस जिले में रहस्यमयी बुखार की दहशत, डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत

मंगलवार को रहस्यमयी बुखार ने डॉक्टर समेत 4 लोगों की जान ले ली। बीते दो महीने में यहां कई लोग बुखार के चलते जान गंवा चुके हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar fever 4 deaths: 4 people died due to mysterious fever in Haridwar Pathri area
Image: 4 people died due to mysterious fever in Haridwar Pathri area

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादरपुर जट क्षेत्र में इन दिनों जानलेवा बुखार की दहशत है। यहां बुखार की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Mysterious fever in Haridwar Pathri area

बीते दिन नसीरपुर कलां गांव में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। इसी तरह अलीपुर में एक डॉक्टर ने भी बुखार की वजह से दम तोड़ दिया। लगातार हो रही मौतों से गांव वाले दहशत में हैं। मंगलवार को बुखार से दीपक पाल (24) पुत्र धीर सिंह और बाला देवी (65) पत्नी योगेन्द्र सिंह चौहान निवासी बहादरपुर जट की जान ले ली। नसीरपुर कलां में बुखार से सूफी (60) पत्नी शफी की जान गई। ये सभी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। आगे पढ़िए

दो माह के भीतर गांव बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में बुखार से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी बुखार से पीड़ित हैं। अलीपुर के सुमित कुमार (32) की भी बुखार के चलते मौत हुई है। वो बहादराबाद कस्बे में कुछ वर्षों से क्लीनिक चलाकर लोगों का इलाज करते थे। सुमित की मौत के बाद उनकी पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार हो रही मौतों से गांव में गम और गुस्से का माहौल है, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से भी मुलाकात की और उन्हें गांवों में फैल रहे बुखार और इससे हो रही मौतों के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों ने बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने की मांग की है।