Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक दुखद खबर आई है। यहां सेना के जवान का निधन हो गया। जवान दीप चंद्र मेलकानी काफी समय से बीमार चल रहे थे।
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान बच नहीं सकी। इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया। जवान के निधन के बाद परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान के निधन की वजह बीमारी बताई जा रही है। जवान दीप चंद्र मेलकानी हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला हरीपुर क्षेत्र में रहते थे। 13 महर रेजीमेंट में तैनात दीप चंद्र मेलकानी सिक्किम में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि दीप चंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह छुट्टी पर अपने घर हल्द्वानी आए हुए थे।
उनका हल्द्वानी में ही इलाज चल रहा था, लेकिन दीप चंद्र बच नहीं सके। जवान दीप चंद्र मूलरूप से ग्राम शैलाने पहाड़ पानी के रहने वाले थे। वो साल 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। साल 2014 में उनकी शादी सुशीला देवी से हुई। दीप चंद्र ने साल 2016 में हल्द्वानी में आवास बनाया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। स्वास्थ्य खराब होने के चलते वर्तमान में वह 6 हफ्ते के लिए सिक लीव (Sick Leave) पर थे। उन्हें 15 नवंबर को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन बीते दिन जवान ने दम तोड़ दिया। जवान दीप चंद्र मेलकानी अपने पीछे पत्नी सुशीला मेलकानी और 12 वर्षीय बेटे नमन व 7 वर्षीय बेटी काव्या को छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को जवान का सैनिक सम्मान के साथ रानीबाग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।