Uttarakhand Weather Update दो हफ्ते से प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है, जिससे दिन के समय प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17 November
देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नवंबर में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसकी वजह मौसम का शुष्क होना है।
Uttarakhand Weather Update 17 November
दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया, ज्यादातर इलाकों मे बारिश नहीं हुई। चटख धूप खिल रही है, जिससे दिन के समय प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसे देखते हुए नवंबर में दिन के समय प्रदेश में सामान्य से कम ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छा सकता है। शीतकाल में भी सर्दी अभी अपने रंग में नहीं आई है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन वह भी सामान्य है। आगे पढ़िए
ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उत्तराखंड में मानसून सीजन के अलावा भी अन्य माह में थोड़ी-बहुत वर्षा दर्ज की जाती है। हालांकि, पूरे वर्ष में नवंबर सबसे सूखा रहने वाला माह है। फिलहाल अगले सप्ताह तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। सामान्य सर्दी के लिए नवंबर अंत का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रह सकता है। दिसंबर की शुरुआत से पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के बाद पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मध्यम से भारी हिमपात होने पर ही मैदानी इलाकों में ठंड असर दिखाएगी। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।