सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल विकसित हो सकते हैं। जिसके असर से बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 17 November
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों चटख धूप खिल रही है।
Uttarakhand Weather Report 17 November
जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क है, हालांकि ये स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुष्क मौसम के कारण ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। आगे पढ़िए
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल विकसित हो सकते हैं। जिसका असर बारिश-बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंड का असर साफ दिख रहा है। अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य रह सकता है। देहरादून में गुरुवार को भी सुबह से चटख धूप खिली रही और पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। हालांकि, शाम ढलते ही पारा तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे रात को ठिठुरन महसूस की जा रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम में आ रहा बदलाव आपको बीमार बना सकता है, इसलिए बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें