Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: विश्व कप में मोहम्मद शमी अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच दर मैच नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं।
आज हर कोई शमी को देश का हीरो कह रहा है, लेकिन उनके लिए ये सफर कभी भी आसान नहीं रहा। शमी पर कभी देशद्रोह के आरोप लगे तो कभी घरेलू हिंसा के, लेकिन वो हर चुनौती को पार कर भारत की शान बने हुए हैं। हरिद्वार की खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार Umesh Kumar की क्रिकेटर मोहम्मद शमी Mohammed Shami से गहरी दोस्ती है। दोनों उस वक्त दोस्त बने, जब सबने शमी को टारगेट करना शुरू कर दिया था। क्रिकेटर सुरेश रैना कहते हैं कि इसमें कोई दो राय नहीं कि आज शमी डिप्रेशन से बाहर आकर जिस तरह शानदार परफॉर्म कर रहे हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान उमेश शर्मा का है।
जिंदगी की हर जंग में शमी का साथ देने वाले उमेश कुमार बताते हैं कि साल 2018 में मुझे बताया गया था कि मीडिया शमी को टारगेट कर रही है। मैंने उस वक्त उनका साथ एक अच्छे इंसान के नाते दिया। उस वक्त शमी हर वक्त डरे रहते थे कि कहीं पुलिस उन्हें पकड़ न ले। ऐसे में वो एक महीने मेरे घर पर रहे। इसी साल 2023 के सितंबर महीने में जब कोर्ट ने उन्हें कह दिया कि वो जमानत करवाएं, अन्यथा गिरफ्तारी तय है। ऐसे में हम दोनों कोलकाता गए। 19 सितंबर को शमी को जमानत मिल गई। 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहली बार 5 विकेट लिए। उमेश शर्मा कहते हैं कि शमी एक बेहद शानदार इंसान हैं। खानपुर विधायक उमेश कुमार Umesh Kumar मोहम्मद शमी पर एक किताब भी लिख रहे हैं, जिसमें शमी के जीवन के जुड़े कई पहलुओं को शामिल किया गया है। 30 डेज विद शमी नाम से आ रही किताब के जरिए लोगों को मोहम्मद शमी Mohammed Shami की जिंदगी को थोड़ा और करीब से जानने का मौका मिलेगा।