उत्तराखंड: UKPSC की समूह ग भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़िए जरूरी जानकारी

UKPSC Group C Recruitment उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग समेत दो भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
UKPSC Group C Recruitment: UKPSC Group C Recruitment Latest Update
Image: UKPSC Group C Recruitment Latest Update

देहरादून: सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक परीक्षा और अधिशासी अधिकारी, कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है।

UKPSC Group C Recruitment Latest Update

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन दोनों भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सबसे पहले सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग) परीक्षा-2023 की बात करते हैं। आयोग ने समूह-ग परीक्षा की आंसर की जारी कर उसमें आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। इसी तरह कर व राजस्व निरीक्षक (लिखित) परीक्षा के परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है। समूह-ग परीक्षा के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन तथा विषयपरक जानकारी के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज (A. B. C & D) की उत्तरकुंजी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रसारित कर दिया गया है। अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 22 नवम्बर, 2023 से 28 नवम्बर, 2023 तक दर्ज करा सकते हैं।

अभ्यर्थी द्वारा प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा के संबंध में भी अपडेट है। रिक्त 85 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक (लिखित) परीक्षा-2023 के लिए जिला बागेश्वर (नगर कोड-3) के अंतर्गत आरक्षित परीक्षा केन्द्र 115 के नाम में संशोधन किया गया है। S.S.S.S.L.V. Government Girls College, Near Daak Banglow Kanda, Inter College, District- Bageshwar (केन्द्र कोड-115) किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने उक्त परीक्षा केन्द्र के नाम में संशोधन से पहले परीक्षा का प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिया है, उनसे कहा गया है कि वह संशोधित प्रवेश पत्र (UKPSC Group C Recruitment) डाउनलोड करें। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर विजिट करें।