उत्तराखंड: दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना लक्ष्मीपुर पट्टी की है, जहां दो बहनों के शव संदिग्ध हालत में पाए गए। ये खबर इलाके में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand two sisters death: Death of two real sisters in Udham Singh Nagar
Image: Death of two real sisters in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: इस वक्त एक बड़ी खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। जहां काशीपुर में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Two real sisters Death in Udham Singh Nagar

इससे इलाके में हड़कंप मचा है। लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना लक्ष्मीपुर पट्टी की है, जहां दो बहनों के शव संदिग्ध हालत में पाए गए। ये खबर इलाके में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिन लड़कियों की मौत हुई है, उनमें से एक 19 साल की थी, जबकि दूसरी की उम्र 11 साल बताई जा रही है। लड़कियों की मौत किस वजह से हुई, फिलहाल ये पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिसकर्मी लड़कियों के परिजनों से पूछताछ कर घटना को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। राज्य समीक्षा टीम खबर पर बनी हुई है, जैसे ही कोई सूचना मिलती है, खबर अपडेट कर दी जाएगी। तब तक उत्तराखंड से जुड़े अन्य समाचारों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।