Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से परीक्षाओं के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की बात करेंगे, आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी दी है। जबकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी की परीक्षा के लिए नया अपडेट जारी किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए 17 दिसंबर 2023 को लिखित परीक्षा होगी।
यह लिखित परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों के 20 शहरों में आयोजित की जानी है, जहां विभिन्न परीक्षा केंद्रो में परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। 5 दिसंबर को इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम को जारी कर दिया है। बंदी रक्षक परीक्षा 2022 के लिए भी नया अपडेट है। जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2022 को इस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए 15 अक्टूबर 2023 को लिखित परीक्षा की गई थी। इसमें चयनित 209 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही की जानी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार कार्यालय में अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों (UKPSC Latest News) का सत्यापन कराना होगा। अभिलेख सत्यापन के लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।