उत्तराखंड के 4 जिलों में अगले 3 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट

मंगलवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड समेत चारधाम क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 29 November: Uttarakhand Weather Report 29 November
Image: Uttarakhand Weather Report 29 November

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड समेत चारधाम क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई।

Uttarakhand Weather Report 29 November

जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पहाड़ों में गिरी बर्फ के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बूंदाबादी की संभावनाएं जताई गई है। आज भी चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम के करवट बदलने से पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 7 और न्यूनतम में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगे पढ़िए

पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। जिससे ठंड में इजाफा होगा। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बादल छाए रहने व हवा चलने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनाप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारीपास सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात जमकर हिमपात हुआ। इसके अलावा औली में दस नंबर टावर तक भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में भी बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। औली में दस नंबर टावर तक बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। केदारनाथ में दो इंच तक नई बर्फ जम गई है। गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम खराब है।