मंगलवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Rain Snowfall Update 29 November
पिथौरागढ़: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Rain Snowfall Update Uttarakhand
आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। आज भी चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। आगे पढ़िए
गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन चढ़ते ही केदारनाथ में बर्फबारी होने लगी। इसी तरह बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनाप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारीपास सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात जमकर हिमपात हुआ। औली में भी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक बेहद खुश हैं। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ी हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे ने परेशान किया हुआ है। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में सुबह के वक्त घना कोहरा छा रहा है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हल्द्वानी-काठगोदाम से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।