Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिला तीर्थाटन के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
अब यहां आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार में घूमते हुए देश के हर राज्य का मशहूर हस्तशिल्प खरीद सकेंगे। यहां एक ही छत के नीचे देश के हर राज्य का मशहूर हस्तशिल्प और कपड़े खरीददारी के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण यहां एकता मॉल का निर्माण करने जा रहा है। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में बनने वाला ये मॉल अनेकता में एकता की मिसाल होगा। जहां देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी। मॉल बनाने में 164 करोड़ की लागत आएगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि निर्माण में 136 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और बाकी के 28 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी। आगे पढ़िए
एक से डेढ़ साल में इसका काम पूरा हो जाएगा। एकता मॉल के माध्यम से भारत के कारीगरों को उचित बाजार मुहैया कराया जाएगा। यहां आने वाले लोग मॉल में उत्तराखंडी संस्कृति के भी दर्शन कर सकेंगे। मॉल में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद बिक्री के लिए रखे जाएंगे। मनोरंजन का भी हर इंतजाम किया जाएगा। यहां दो ऑडिटोरियम बनेंगे। बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हॉल भी बनाया जाएगा। जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी। बता दें कि देश के हर राज्य में एक-एक एकता मॉल बनाया जाना है। इसके लिए उत्तराखंड में पहले देहरादून में जगह की तलाश हुई, लेकिन जगह नहीं मिली। बाद में ऊधमसिंहनगर की भी चर्चा हुई, लेकिन अब यह मॉल हरिद्वार में बनाया जाएगा। इसके लिए रानीपुर झाल के समीप जगह भी चिह्नित कर ली गई है। डीपीआर से लेकर डिजाइन तक फाइनल हो चुका है। कैबिनेट की मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।