उत्तराखंड में अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश कोहरा धुंध का अलर्ट

पाला गिरने से सड़कों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वो सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report: Uttarakhand Weather Report for Next Three Days
Image: Uttarakhand Weather Report for Next Three Days

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर निचले इलाकों में बढ़ती ठंड के रूप में महसूस किया जा रहा है।

Uttarakhand Weather Report for Next Three Days

ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड समेत चारधामों में जमकर बर्फबारी भी हुई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों में आज घना कोहरा छाए होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने आसार हैं। आगे पढ़िए

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि मैदानी इलाकों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। यहां पाला गिरने से सड़कों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वो सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। रफ्तार के जुनून को खुद पर हावी न होने दें। घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट लेना न भूलें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। उत्तराखंड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।