उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, दो जिलों में मुश्किल बढ़ाएगा कोहरा

पहाड़ों में जहां पाला मुश्किलें बढ़ाएगा, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 1st December: Uttarakhand Weather Update 1st December
Image: Uttarakhand Weather Update 1st December

रुद्रप्रयाग: शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 1st December

पहाड़ों में जहां पाला मुश्किलें बढ़ाएगा, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में आज कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। चोटियों पर हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं। बर्फबारी और बादल के चलते अब ठिठुरन भी बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, केदारनाथ समेत ज्यादातर चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। आगे पढ़िए

देहरादून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। शुक्रवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को यहां कई जगह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहा और शाम तक ऊंची चोटियों पर हिमपात का एक दौर हुआ। जिससे तपामान में गिरावट आई है। आज भी प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में उथला कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।