उत्तराखंड: दुकानदान ने अपनी दुकान के पीछे पहाड़ खोदकर बना दी सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस एक्शन नहीं लेती तो पहाड़ के भीतर हो रही अवैध खुदाई के चलते कोई हादसा भी हो सकता था। फिलहाल यहां काम रुकवा दिया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar Shop Tunnel: Shopkeeper dug tunnel behind his shop in Haridwar
Image: Shopkeeper dug tunnel behind his shop in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में खोखा चलाने वाले दुकानदार ने दुकान आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस बुलानी पड़ गई।

Shopkeeper dug tunnel behind his shop in Haridwar

खोखा मालिक ने पहाड़ के अंदर गुपचुप सुरंग खोद डाली। भनक लगने पर पुलिस जब खोखे के अंदर पहुंची तो सुरंग देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने दुकानदार को जमकर फटकारा। बाद में वन विभाग और रिजर्व पार्क के अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना हरकी पैड़ी के पास की है। जहां एक खोखा मालिक ने दुकान बनाने के लिए पहाड़ के अंदर गुपचुप सुरंग खोद डाली। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि हरकी पैड़ी के समीप पहाड़ किनारे रखे गए खोखे के भीतर गुपचुप सुरंग खोदी जा रही है। ताकि उसे गहरी कर पहाड़ के अंदर दुकान बनाई जा सके। आगे पढ़िए

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की तो उससे कुछ जवाब देते नहीं बना। दुकानदार कहने लगा कि पहाड़ उसकी निजी संपत्ति है, लेकिन वो दस्तावेज नहीं दिखा सका। बहरहाल पुलिस ने दुकानदार को काम बंद करने की हिदायत दी है। मामले की सूचना वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन को भी दी गई। हैरानी की बात यह है कि खोखा मालिक ने पहाड़ काटकर अंदर ही अंदर दुकान बनाने की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी। पुलिस एक्शन नहीं लेती तो पहाड़ के भीतर हो रही अवैध खुदाई के चलते कोई हादसा भी हो सकता था। फिलहाल यहां काम रुकवा दिया गया है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।