उत्तराखंड के दो जिलों में 7 दिसंबर तक कोहरा बनेगा मुसीबत, पढ़ लीजिए वेदर अपडेट

7 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों मे कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 3 December: Uttarakhand Weather Update 3 December
Image: Uttarakhand Weather Update 3 December

हरिद्वार: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर शुष्क हो गया है। बीते दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खूब बारिश और बर्फबारी हुई।

Uttarakhand Weather Update 3 December

जिसका असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 दिसंबर तक के लिए अपडेट भी जारी किया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों मे कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। आगे पढ़िए

अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उत्तराखंड में मानसून सीजन के अंत से ही वर्षा में बेहद कमी दर्ज की जा रही है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भी सूखा रहने की आशंका है। बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है, जिससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। आने वाले दिनों में दिन में तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।