उत्तराखंड: पूर्व BJP नेता ने पिता-पुत्र को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा, महिला से की अश्लील हरकतें

आरोपी विष्णु अरोड़ा भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह खन्नानगर गोलीकांड में जेल जा चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar Vishnu Arora: Former BJP leader beats father and son in Haridwar
Image: Former BJP leader beats father and son in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में पूर्व बीजेपी नेता पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Vishnu Arora Beaten Father Son in haridwar

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी कार एक दोपहिया वाहन से टकरा गई थी। जिसके बाद भाजयुमो के पूर्व पदाधिकारी और उसके साथी ने महिला के पति और बेटे के साथ मारपीट की। दोनों ने महिला संग अश्लील हरकतें भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला मायापुर क्षेत्र में रहती है। महिला ने बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से पति और बेटे के साथ निजी वाहन से घर लौट रही थी। तभी अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया। आगे पढ़िए

जिसके बाद आरोपी विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने महिला के पति और बेटे संग मारपीट की। सभी आरोपी नशे में धुत थे। आरोपियों ने वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपियों ने महिला संग अश्लील हरकतें भी कीं। इस दौरान महिला की सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल खो गए। बाद में विष्णु अरोड़ा और उसके साथी हत्या की धमकी देकर भाग गए। आरोपी विष्णु अरोड़ा भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। विष्णु अरोड़ा खन्नानगर गोलीकांड में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।