पुलिस ने कार चालक को पकड़कर उसका मेडिकल कराया तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। युवक की 10 दिसंबर को शादी होनी है।
-
कोमल नेगी
-
Image: Groom arrested for driving drunk in Haldwani
हल्द्वानी: शादी का मौका ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक ही बार आता है।
Groom arrested for driving drunk in Haldwani
अल्मोड़ा के रहने वाले एक युवक की जिंदगी में भी ये मौका आया और इसने उसे इतनी खुशी दी कि बंदा गाड़ी को कंट्रोल करना ही भूल गया। हल्द्वानी से शादी की शॉपिंग कर लौटते वक्त युवक की कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई। फिर दूसरी तरफ से आ रहे ऑटो रिक्शा और स्कूटी से टकरा गई। हादसे में ऑटो रिक्शा व स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूल्हे राजा को अब दुल्हन की बजाय थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं पुलिस ने कार चालक को पकड़कर उसका मेडिकल कराया तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। आगे पढ़िए
अल्मोड़ा गांव के रहने वाले एक युवक की 10 दिसंबर को शादी होनी है। रविवार को वह होने वाली पत्नी, सास और साले के साथ शॉपिंग के लिए गया था। शॉपिंग खत्म होने के बाद युवक हल्द्वानी से अल्मोड़ा लौट रहा था, कि तभी दोपहर करीब तीन बजे जज कोर्ट के सामने उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई। कार पहले ऑटो रिक्शा से टकराई, फिर स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक व स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्ची नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट व स्कूटी चालक गौरव गोस्वामी शामिल हैं। राजेंद्र के बाएं पैर और हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। जबकि गौरव गोस्वामी के बाएं हाथ की तीन अंगुलियां फ्रेक्चर हो गई। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।