Uttarakhand Weather Update बर्फबारी के बाद यहां सड़क, पुल सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूर वापस लौटने लगे हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update Snowfall in niti Valley
चमोली: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद खूबसूरत नजारे दिख रहे हैं। चमोली में स्थित नीती घाटी में भी खूब बर्फ गिरी है, जिससे पूरी घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
Snowfall in niti Valley
यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ी है। बर्फबारी के बाद यहां सड़क, पुल सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूर वापस लौटने लगे हैं। बीती रात को मौसम बदलने के बाद नीती घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह लोग नींद से जागे तो बाहर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। बता दें कि नीती घाटी (Niti Valley) के चौदह गांव नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया गांव, गुरगुटी, मेहर गांव, कैलाशपुर, मलारी, कोशा, जेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी आदि गांवों के ग्रामीण अक्टूबर में ही अपने शीतकालीन प्रवासों में आ गए थे, लेकिन घाटी में अब भी काम हो रहा है। आगे देखिए वीडियो
यहां सेना, आईटीबीपी के अलावा बीआरओ के कर्मचारी मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। इन दिनों बीआरओ सीमा पर सड़क पुल निर्माण कार्य में जुटा है। साथ में मलारी गांव में भी विकास कार्य हो रहे हैं। यहां लगभग चालीस मजदूर हैं जो कि ठेकेदारों के साथ काम कर रहे हैं। मलारी गांव के स्थानीय लोग भी यहां मौजूद हैं। अब जबकि ठंड बढ़ने लगी है तो मजदूर भी वापस लौटने लगे हैं। नीती घाटी के अलावा यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में भी खूब बर्फबारी हुई है, जिससे यहां तापमान माइनस में चला गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें। देखिए वीडियो