Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी अचानक बारिश हो रही है तो कहीं खिली धूप के साथ बादल छाए हैं।
पिछले दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खूब बारिश-बर्फबारी हुई। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में अब चटख धूप खिल रही है। मौसम शुष्क है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। बारिश नहीं होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि अब धीरे-धीरे पहाड़ों पर भी मौसम सर्द होता जा रहा है। चोटियों पर बर्फबारी तेज हो गई है।
चंपावत में दो दिन पहले हुई बारिश का असर अब भी दिख रहा है। तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। प्रदेश में मौसम भले ही शुष्क हो गया है, लेकिन मैदानी जिलों में कोहरे का असर बढ़ रहा है। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, साथ ही रेल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।