Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में एक बार फिर बाघ के हमले की घटना सामने आई है। यहां बाघ ने एक महिला को मार डाला।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना बुधवार दोपहर की है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज अंतर्गत सांवल्दे पूर्वी बीट में एक महिला बाघ का निवाला बन गई। महिला की पहचान अनीता देवी उम्र 32 साल निवासी कारगिल पटरानी के रूप में हुई है। घटना के वक्त अनीता देवी गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। तभी बाघ ने अनीता पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने इसकी सूचना वन विभाग और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे और अनीता की खोजबीन शुरू की। आगे पढ़िए
इसी बीच वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिससे बाघ घटनास्थल से चला गया। घटना के बाद अनीता को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की एसडीओ शालिनी जोशी ने बताया कि उक्त इलाके में गश्त शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील भी की गई है। बाघ का शिकार हुई महिला का विभागीय पशु चिकित्सकों द्वारा ब्लड सैंपल लेने की भी कार्रवाई की गई। उधर, घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। लोगों ने कहा कि क्षेत्र मे बाघ ramnagar tiger के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन वन विभाग इसे रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा।