Uttarakhand news: सड़क पर चलते युवक के सामने अचानक आया बाघ, इलाके में दहशत, देखिए वीडियो

ramnagar garjiya temple tiger बुधवार को बाघ ने यहां जंगल में लकड़ियां लेने गई एक महिला को मार दिया था। अब गर्जिया मंदिर के पास बाघ नजर आया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
ramnagar garjiya temple tiger: Video of Tiger in Ramnagar Garjia Temple Uttarakhand
Image: Video of Tiger in Ramnagar Garjia Temple Uttarakhand

रामनगर: रामनगर में बाघ की दहशत कायम है। बीते दिन यहां बाघ ने जंगल में लकड़ियां लेने गई एक महिला को अपना निवाला बना लिया था।

Video of Tiger in Ramnagar Garjia Temple

अब यहां गर्जिया मंदिर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां मंदिर के बड़े गेट के पास बाघ के दिखने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज सुबह एक युवक पैदल-पैदल गर्जिया मन्दिर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बड़े गेट के पास पहुंचा जंगल की तरफ से एक बड़ा बाघ आया और ऊपर सड़क की तरफ चला गया। युवक को बाघ के आने का आभास हो गया था, इसलिए वो पीछे हट गया। आगे देखिए वीडियो

अगर युवक समय रहते अपने कदम न रोकता तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी। वीडियो में विशालकाय बाघ सड़क से गुजरता नजर आ रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। रामनगर क्षेत्र में इन दिनों बाघ के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार दोपहर को यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अंतर्गत सांवल्दे पूर्वी बीट में बाघ ने एक महिला को मार डाला। महिला की पहचान अनीता देवी उम्र 32 साल निवासी कारगिल पटरानी के रूप में हुई। घटना के वक्त अनीता देवी गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। तभी बाघ ने अनीता पर हमला कर दिया। इस हमले में अनीता की जान चली गई। देखिए garjiya temple tiger video (वीडियो साभार- चंपावत खबर)