Sarthak Joshi सार्थक जोशी मशहूर लोकगायक ललित मोहन जोशी Lalit Mohan Joshi के बेटे हैं। उन्होंने फुटबॉल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Folk singer Lalit Mohan Joshi son Sarthak selected in North Zone football team
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के होनहार खेलों की दुनिया में छाए हुए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊं से एक बार फिर अच्छी आई है।
Sarthak joshi selected in North Zone football team
यहां रहने वाले सार्थक जोशी नार्थ जोन इंडिया खेलो फुटबॉल फाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट हो गए हैं। वो अंडर-17 टीम का हिस्सा बने हैं। सार्थक जोशी के पिता का नाम ललित मोहन जोशी है, वो उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक हैं। ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड को कई हिट गाने दिए हैं, जो कि देश ही नहीं विदेशों में भी पॉप्युलर हैं। अब लोकगायक पिता के होनहार बेटे ने खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सार्थक जोशी के चयन के बाद उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि 17 एवं 18 नवंबर को देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) और इंडिया खेलो फुटबॉल संस्था द्वारा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में टैलेंट हंट फुटबॉल ट्रायल हुआ था। जिसमें सार्थक ने भी हिस्सा लिया। इस टैलेंट हंट में कुल 415 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
टैलेंट हंट में सार्थक का प्रदर्शन शानदार रहा। जिसके दम पर उन्हें अंडर-17 टीम में जगह मिली है। सार्थक जोशी आगामी 16 दिसंबर को गुड़गांव के फास्ट फुटबॉल क्लब में खेलते नजर आएंगे। सार्थक जोशी मारिया कान्वेंट स्कूल काशीपुर में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। सार्थक की कामयाबी खास है क्योंकि आमतौर पर लोग फुटबॉल की बजाय क्रिकेट के एक्सपोजर से ज्यादा प्रभावित रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में फुटबॉल को लेकर क्रेज बढ़ा है। भारत में बड़े स्तर पर फुटबॉल लीग का आयोजन भी होता है, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करते हैं। अगर सार्थक जोशी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इंडियन सुपर लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के फ्रेंचाइजी का ध्यान उनकी तरफ जाएगा और भविष्य में उन्हें भी खेलने का मौका मिल सकता है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से Sarthak Joshi शुभकामनाएं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।