Uttarakhand Weather Report मुनस्यारी में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। यहां खलियाटॉप और छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report Snowfall in Munsiyari
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
Snowfall in Munsiyari
कभी चटख धूप खिल रही है तो कभी आसमान में बादल घुमड़ रहे हैं। पिछले दिनों पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों में खूब बर्फबारी हुई, जिससे यहां खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। मुनस्यारी में भी मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। यहां रविवार को बर्फबारी हुई, जिसका असर ठिठुरन के रूप में देखा जा रहा है। मुनस्यारी के बलाती तक बर्फबारी हुई। साथ ही खलिया टाप, छिपलाकेदार में भी हर तरफ बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। जिले के व्यास घाटी में लिपुलेख, नावीढांग , कालापानी, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग ,कुटी, ज्योलिंगकोंग आदि कैलास सहित कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख तक हिमपात हुआ। आगे पढ़िए
दारमा घाटी भी बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। उच्च हिमालयी जोहार घाटी, रालम सहित अन्य स्थानों पर भी हिमपात की सूचना है। खलिया टाप में तीन इंच के लगभग हिमपात हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए हीटर और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। बात करें आज के मौसम की तो ज्यादातर जगह मौसम शुष्क है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि अगले दो दिन मौसम में विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंडक बरकरार रहेगी। लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।