Uttarakhand Weather Report: दो जिलों में कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें, पहाड़ों में बर्फबारी से चलेगी शीतलहर

Uttarakhand Weather Report 9 December पिछले दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में खूब बारिश और बर्फबारी हुई, जिसका असर कड़ाके की ठंड के रूप में महसूस किया जा रहा है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 9 December: Uttarakhand Weather Report 9 December
Image: Uttarakhand Weather Report 9 December

हरिद्वार: उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

Uttarakhand Weather Report 9 December

पिछले दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में खूब बारिश और बर्फबारी हुई, जिसका असर अब तक महसूस किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छा सकता है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में भी लोगों को सुबह और शाम के वक्त कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बचाव के सारे जतन नाकाफी साबित हो रहे हैं। आगे पढ़िए

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे वाहन सुबह और शाम के समय लाइट जलाकर चल रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में कोहरा मुश्किलें बढ़ाएगा। बात करें पहाड़ी इलाकों की तो यहां उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होने से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। आज मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। अगर आप इन दिनों मैदानी क्षेत्रों की यात्रा पर निकल रहे हैं तो वाहन की रफ्तार पर नियंत्रण रखें। मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम है, ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।