Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: FRI देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक गलियारों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छायी रही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ModiInUKInvestorSummit नंम्बर 1 पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही DestinationUttarakhand भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। खास बात यह है कि इन हैशटैग की ट्रेंडिंग 12 घंटों तक लगातार बनी रही। उत्तराखण्ड के साथ ही देश की बड़ी हस्तियों व उद्योग समूहों से जुड़े प्रतिनिधियों ने इस ट्रेंड को अपना समर्थन दिया। आगे पढ़िए
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मस पर इस इन्वेस्टर्स समिट के पक्ष में सभी ने अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए ट्रेंड को अपना समर्थन दिया। देहरादून में आयोजित इस निवेशक सम्मेलन में देश के साथ विदेशी उद्योग समूहों के प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। उत्तराखण्ड में इतने बड़े स्तर पर पहली बार सीएम धामी के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है जो और भी खास तब बन गया जब समिट के पहले दिन ही ₹44 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू की ग्राउंडिंग हो गई। निवेश के माध्यम से उत्तराखण्ड के विकास को जो नई गति मिलने की उम्मीद है उसमें Uttarakhand Investors Summit पहले दिन खरा उतरा है।