Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: इन दिनों उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद खिली धूप लोगों को राहत दे रही है।
हालांकि सुबह और शाम ठंडक बनी हुई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां बीते दिनों खूब बारिश और बर्फबारी हुई, जिसका असर अब तक महसूस किया जा रहा है। पहाड़ों में गिरी बर्फ के चलते निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। आगे पढ़िए
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ेंगी। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। 12 दिसंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दौरान पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिलेगी। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। यहां 12 दिसंबर को बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ेंगी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।