Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
यहां 6 साल के बच्चे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चे की लाश पास की एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन के एक बैग में पड़ी थी। मरने वाले बच्चे के पिता ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करते हैं। घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मरने वाले बच्चे का नाम अजीत था। छह साल के अजीत के पिता राजेश परिवार के साथ चमगादड़ टापू बस्ती के पास स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अजीत मोमबत्ती लेने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
पिता राजेश ने आस-पास के इलाके में बच्चे की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन बच्चे को ढूंढ ही रहे थे कि तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अजीत की एक बड़ी बहन और तीन महीने का छोटा भाई है। बच्चे के पिता राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आए थे। वो यहां झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि Haridwar 6 year old child murder मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।