Uttarakhand Weather Report 12 December आज मैदानी जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 12 December
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलाव की ओर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद शीतलहर के चलते ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
Uttarakhand Weather Report 12 December
आज मैदानी जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में कोहरे से मुश्किलें बढ़ेंगी। इन दिनों राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते सूखी ठंड पड़ रही है। 15 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर बढ़ सकता है। शीत लहर की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिसंबर महीने के आगाज के साथ ही पहाड़ के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचने लगा है। आगे पढ़िए
सोमवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी समेत कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अल्मोड़ा के जागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस नौ डिग्री भी दर्ज किया जा चुका है। पिछले एक-दो दिन के भीतर तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पांच जिलों में बारिश की संभावना बन रही है, जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। आज प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।