Uttarakhand news: पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी मां, डिप्रेशन में बेटी ने की खुदकुशी

lover girlfriend eloped Haridwar मां द्वारा उठाए गए इस कदम ने मासूम बच्ची को इस कदर आहत किया कि उसने खुदकुशी कर ली।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
lover girlfriend eloped Haridwar: Woman eloped with lover in Haridwar
Image: Woman eloped with lover in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार का रुड़की शहर...यहां प्रेमी के प्यार में पागल महिला अपना घर-परिवार छोड़कर उसके साथ फरार हो गई।

Woman eloped with lover in Haridwar

महिला ने ये कदम उठाने से पहले न तो पति के बारे में सोचा और न ही 14 साल की बच्ची के बारे में। मां द्वारा उठाए गए इस कदम ने मासूम बच्ची को इस कदर आहत किया कि उसने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। बच्ची के पिता ने अब पुलिस में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बेटी की मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना रुड़की के एक मोहल्ले की है। आगे पढ़िए

यहां रहने वाले शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया भी, लेकिन पत्नी मानी नहीं। वह घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। उनकी एकमात्र 14 साल की बेटी को इस घटना से गहरा सदमा लगा। मां के प्रेमी संग भाग जाने से बेटी इस कदर दुखी हुई कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बच्ची को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं सकी। व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी की मौत पत्नी और उसके प्रेमी की वजह से हुई है। दोनों ने बच्ची को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर Haridwar Police पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।