Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड के 5 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, शीतलहर से सावधान रहें

Uttarakhand Weather Report 13 December केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर से जमकर बर्फबारी हो रही है। द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 13 December: Uttarakhand Weather Report 13 December
Image: Uttarakhand Weather Report 13 December

उत्तरकाशी: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदल गया है, जिसका असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।

Uttarakhand Weather Report 13 December

पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बीते दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर से जमकर बर्फबारी हो रही है। धाम में देर शाम तक लगभग चार इंच नई बर्फ जम गई थी। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के कई इलाकों में भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। औली का तापमान अधिकतम नौ डिग्री और न्यूनतम माइनस दो तक पहुंच गया है। यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। केदारनाथ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं। केदारनाथ में सुबह के समय तापमान मानइस सात से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। साथ ही रात को अत्यधिक पाला गिरने से पाइपों व टंकियों में पानी जम रहा है।

ठंड के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत सीमेंट व कंक्रीट से जुड़े कार्य बंद कर दिए गए हैं। इन दिनों यहां 300 मजदूर काम कर रहे हैं, जिन पर आवासीय व व्यवसायिक भवनों के निर्माण का जिम्मा है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस चार तक पहुंच गया है। हर्षिल में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसी तरह यमुनोत्री में खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से परेशानी बढ़ेगी। वाहन चालक सावधान रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।