Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार शहर धार्मिक पर्यटन का केंद्र है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां मां गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
अब सरकार यहां यूनिटी मॉल बनाने जा रही है। इससे हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को किसी भी राज्य का मशहूर हस्तशिल्प सामान और कपड़े एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। वह घर लौटते वक्त देश-विदेश का मशहूर हस्तशिल्प याद के तौर पर अपने साथ ले जा सकेंगे। इस मॉल में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान होगी, जो अनेकता में एकता की प्रतीक होंगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पर अपनी संस्तुति दे दी है। यूनिटी मॉल हरिद्वार में हाईवे पर ज्वालापुर में बनेगा। जिस पर 164 करोड़ की लागत आएगी। इतना ही नहीं। इस मॉल में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे जाएंगे, जिससे यहां के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। आगे पढ़िए
मॉल में विभिन्न राज्यों की संस्कृति के साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हाल बनाया जाएगा, जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यूनिटी मॉल के माध्यम से हर राज्य के मशहूर हस्तशिल्प, सामान और कपड़े की खरीदारी एक छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जल्द ही 164 करोड़ की लागत से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में यूनिटी मॉल का निर्माण करेगा। मॉल के लिए रानीपुर झाल के समीप जगह भी चिह्नित कर ली गई। डीपीआर से लेकर डिजाइन तक फाइनल हो चुका है। अनेकता में एकता के प्रतीक वाले इस मॉल Uttarakhand first Unity Mall में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी।