Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
कुछ जिलों में बर्फबारी से लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं, दूसरी तरफ अब पाला भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। जी हां अब उत्तराखंड में 11 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी हुआ है। 11 जिलों में पाला गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो सकती है। यमुनौत्री मार्ग पर तो लोग गाड़ियां छोड़ पैदल ही सफर कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में पाला परेशानी खड़ी कर सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरा छाया रहेगा। इस वजह से सुबह शाम सड़क पर चलने वालों को विजिबिलिटी की दिक्कत हो सकती है। अगर सड़त पर पाला गिरा है और आपको कहीं निकलना है तो बेहद सावधानी से गाड़ी चलाएं।