Uttarakhand Ayodhya Train: उत्तराखंड से अयोध्या के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, कीजिए भव्य राम मंदिर के दर्शन

Uttarakhand Ayodhya Train रेलवे बोर्ड ने हरिद्वार-अयोध्या के बीच तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसका टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Ayodhya Train: Uttarakhand Ayodhya Direct Train All Detail
Image: Uttarakhand Ayodhya Direct Train All Detail

हरिद्वार: 22 जनवरी 2024 का दिन हर देशवासी के लिए बेहद खास है।

Uttarakhand Ayodhya Direct Train All Detail

इस दिन अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उत्तराखंड के जो भी श्रद्धालु इस मौके पर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं वो तीर्थ यात्रा ट्रेन के जरिए उत्तराखंड से अयोध्या का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। डिटेल राज्य समीक्षा आपको बताएगा। दरअसल रेलवे बोर्ड ने हरिद्वार-अयोध्या के बीच तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसका टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन का जिम्मा मुरादाबाद मंडल के पास रहेगा। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। इस तरह हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलेगी, जो कि श्रद्धालुओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं। ट्रेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड से अयोध्या जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में अयोध्या से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है, जिससे पर्यटकों को परेशानी होती है। अब नई ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए इसका टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। समयसारिणी की बात करें तो यह ट्रेन रात को अयोध्या से रवाना होगी, सुबह हरिद्वार पहुंच जाएगी। ट्रेन का नाम तीर्थ यात्रा स्पेशल रखा जाना प्रस्तावित है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि ट्रेन प्रतिदिन या सप्ताह में तीन चलेगी, इस बारे में मंथन किया जा रहा है। संभावना है कि अभी ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाए, यात्री बढ़ने पर संचालन प्रतिदिन किया जा सकता है। जो पर्यटक हरिद्वार में गंगा स्नान कर रामलला के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें भी नई ट्रेन सेवा से फायदा होगा। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार और अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन Uttarakhand Ayodhya Train चलाने का निर्णय लिया है।