Nainital Hotel Booking: नैनीताल में क्रिसमस न्यू ईयर पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, अभी से कर लीजिए एडवांस बुकिंग

Nainital Hotel Booking नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर, रामगढ़, भवाली, कैंची धाम, सातताल, पंगोट व भीमताल में भी काफी संख्या में सैलानी नजर आए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Nainital Hotel Booking: Nainital Hotel Advance Booking Being Full
Image: Nainital Hotel Advance Booking Being Full

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है।

Nainital Hotel Advance Booking

यहां वीकेंड पर सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। बीते वीकेंड भी यहां खूब गहमागहमी देखी गई। होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे। यहां शनिवार की सुबह से ही सैलानी पहुंचने लगे थे, ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। पार्किंग वाहनों से पटी नजर आई। सैलानियों ने सुहाने मौसम के बीच स्नो व्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फाल व हनुमानगढ़ी में चहलकदमी की। शहर के समीपवर्ती पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की खूब भीड़ रही।

मुक्तेश्वर, रामगढ़, भवाली, कैंची धाम, सातताल, पंगोट व भीमताल में काफी संख्या में सैलानी नजर आए। क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर यहां सैलानी भारी तादाद में पहुंचेंगे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यहां सूखी ठंड बनी रहेगी। होटल एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट में पर्यटकों की भीड़ बढ़नी तय है। होटल एसोसिएशन की ओर से माल रोड को बिजली की लड़ियों से सजाया जाएगा। होटल संचालकों ने पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं। क्रिसमस और न्यू इयर पर यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर भी पेश किए गए हैं। इसलिए Nainital Hotel Booking एडवांस में करा के ही आएं।