Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश से ठंड से इजाफा हुआ है। उधर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है।
हालांकि दोपहर को कई इलाकों में चटख धूप निकल रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन सुबह और शाम बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. इस बीच उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। आगे पढ़िए
इस वजह से आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। लेकिन इसके बाद 5 जिलों में बर्फबारी से अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखनमे को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।