Uttarakhand news: गढ़वाल की मानसी ने रचा इतिहास, एयर फोर्स में सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट बनी

महज 22 साल की उम्र में Mansi Ghansala ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। वह भारतीय वायुसेना में सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट बनी हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Mansi Ghansala: Kotdwar Mansi Ghansala became fighter pilot in Air Force
Image: Kotdwar Mansi Ghansala became fighter pilot in Air Force

कोटद्वार: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देशसेवा की राह में लगातार आगे बढ़ रही हैं। मेहनती बेटियां सेना में अफसर बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं।

Mansi Ghansala became fighter pilot in Air Force

पौड़ी गढ़वाल की मानसी घनसाला ऐसी ही होनहार बेटी हैं, जिन्होंने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बन प्रदेश का मान बढ़ाया है। मानसी घनसाला का परिवार कोटद्वार के बालासौड़ में रहता है। महज 22 साल की उम्र में मानसी ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। वह भारतीय वायुसेना में सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट के तौर पर चुनी गई हैं। मानसी के पिता श्रेष्ठमणि घनसाला और माता का करुणा देवी घनसाला बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे पढ़िए

मानसी के माता पिता ने बताया कि मानसी बचपन से ही पढ़ाई एवं खेलकूद में अव्वल रही हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में मानसी ने टॉप किया था। वह बचपन से एयरफोर्स में फाइटर पायलट बनना चाहती थीं। अपने सपने को पूरा करने के लिए मानसी ने कड़ी मेहनत की और AFCAT की परीक्षा पास करने में सफल रहीं। इसके बाद एयरफोर्स एकेडमी से डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करते ही मानसी वायु सेना की सबसे कम उम्र की फाइटर पायलट बन गईं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से मानसी और उनके परिवार को शुभकामनाएं। Mansi Ghansala की सफलता पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी सेना ज्वाइन करने की प्रेरणा देगी।