Uttarakhand Weather Report 22 December ठंड से बचाव के इंतजाम कर लें। आज से पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 22 December
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां मौसम फिर करवट बदलने वाला है।
Uttarakhand Weather Report 22 December
मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंशिक बादलों के बीच उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में हिमपात हो सकता है। जबकि शनिवार को उक्त तीन जिलों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी हिमपात की आशंका है। आगे पढ़िए
आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इन दिनों दून समेत ज्यादातर जगह मौसम शुष्क है, हालांकि सुबह और शाम के वक्त हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेशभर में मौसम बदल सकता है, इसी के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। जिससे कोरी ठंड से निजात मिल सकेगी। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में लोगों को पाला गिरने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते दिक्कतें बढ़ेंगी। इन दिनों तापमान में आ रहा बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।