Uttarakhand Weather Update: 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहिए

Uttarakhand Weather Update 24 December पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 24 December: Uttarakhand Weather Update 24 December
Image: Uttarakhand Weather Update 24 December

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलाव की ओर है। पिछले कई दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहा, जिसके चलते लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा था।

Uttarakhand Weather Update 24 December

अब प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार मैदानी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। बारिश-बर्फबारी के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आगे पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर मौसम साफ रहेगा। आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का अहसास कम होगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।