Uttarakhand news: GIC ल्वाली की छात्रा निहारिका नैथानी को बधाई, नेशनल फुटबॉल चैपियनशिप के लिए चयन

Niharika Naithani Footballer का चयन प्रदेश की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Niharika Naithani Footballer: Pauri Garhwal Niharika Naithani Selection in National Football Team
Image: Pauri Garhwal Niharika Naithani Selection in National Football Team

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेलों के क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं। क्रिकेट हो, हॉकी या फिर दूसरा कोई खेल, प्रदेश की प्रतिभावान बेटियों ने हर खेल में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

Niharika Naithani Selection in National Football Team

इसी कड़ी में एक अच्छी खबर पौड़ी जिले से आई है। यहां रहने वाली निहारिका नैथानी का चयन प्रदेश की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। निहारिका नैथानी ल्वाली इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। 25 दिसंबर से बिहार में नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें निहारिका उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए नजर आएंगी। आगे पढ़िए

उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है, वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। निहारिका का परिवार पौड़ी के तमलाग गांव में रहता है। निहारिका इंटर कॉलेज, ल्वाली में कक्षा 11 की छात्रा है। इस संबंध में विद्यालय के खेल समन्वयक कमल उप्रेती ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम से शानदार प्रदर्शन करने पर निहारिका को उत्तराखंड की टीम में चयनित किया गया है। उत्तराखंड की अंडर-17 फुटबॉल टीम में पूरे राज्य से केवल 18 खिलाड़ियों को चुना गया है। जिनमें निहारिका भी शामिल हैं। शनिवार को निहारिका अपनी टीम के साथ बिहार के लिए रवाना हो गईं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से Niharika Naithani Footballer और उत्तराखंड की फुटबॉल टीम को ढेरों शुभकामनाएं।