Uttarakhand weather: देहरादून एयरपोर्ट से सफर करने वाले ध्यान दें, कोहरे की वजह से दर्जन से ज्यादा फ्लाइट लेट

Dehradun flight delayed दिल्ली समेत अलग-अलग शहरों में मौसम खराब है। जिस वजह से फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग में परेशानी हो रही है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun flight delayed: Dehradun flight delayed due to fog
Image: Dehradun flight delayed due to fog

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम में आए बदलाव का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें पहले से रद्द चल रही हैं, साथ ही घने कोहरे की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Dehradun flight delayed due to fog

सोमवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाली आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइट यहां देर से पहुंचीं। सुबह नौ बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे के विलंब से 11:04 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। दिल्ली समेत अलग-अलग शहरों में मौसम खराब है। जिस वजह से फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग में परेशानी आई है। घने कोहरे के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को अहमदाबाद से सुबह आठ बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही अपने निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच पाई थी। जबकि दूसरी कई फ्लाइट देरी से पहुंचीं। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे के विलंब से दून पहुंच सकी।

इसी तरह इंडिगो की हैदराबाद वाली उड़ान 11:35 के स्थान पर करीब चार घंटे के विलंब से शाम 3:44 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट 1:55 के स्थान पर एक घंटे विलंब से 3:10 बजे एयरपोर्ट आई। विस्तारा की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पौने तीन बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से 4:28 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो दिल्ली की 3:20 बजे आने वाली फ्लाइट करीब सवा घंटे के विलंब से शाम 4:57 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो मुंबई को शाम साढ़े पांच बजे एयरपोर्ट आना था। लेकिन यह फ्लाइट करीब एक घंटे के विलंब से शाम 6:39 बजे एयरपोर्ट पहुंची। सोमवार को कुल 14 फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची, जबकि इंडिगो की दिल्ली से शाम 6:05 बजे आने वाली उड़ान को दिल्ली से ही रद्द कर (Dehradun airport fog flight late) दिया गया। मौसम विभाग ने आज भी हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।