Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है।
जो पर्यटक क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं देख पाए थे, वो साल की विदाई पर उत्तराखंड में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे। 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया की 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आगे पढ़िए
30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से प्रदेशभर में शीतलहर चलेगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। मौसम की हर अपडेट के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।