Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की बेटियों के शानदार खेल की बदौलत राज्य की महिला अंडर-23 टीम टी-20 मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
पिछले मैच में बंगाल को हराने वाली उत्तराखंड की टीम ने इस बार सबसे मजबूत मानी जाने वाली मुंबई की टीम को 10 विकेट से हराया। उत्तराखंड के लिए एक बार फिर राघवी बिष्ट Raghavi Bisht ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी से दो विकेट और उसके बाद बल्लेबाजी में 46 गेंद में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। राघवी के शानदार प्रदर्शन ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। आगे पढ़िए
मुकाबले के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उत्तराखंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी रही। राघवी बिष्ट और अंजलि ने 15.5 ओवर में 117 रन बनाए और टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। अंजलि गोस्वामी ने शानदार नाबाद 48 रनों की पारी खेली और राघवी बिष्ट Raghavi Bisht संग बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। अब टीम को सेमीफाइनल में जीत के लिए भिड़ना है।