Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
यहां नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 30 दिसंबर तक कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाता रहेगा, मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर को पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। आगे पढ़िए
मौसम विभाग ने दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। 30 दिसंबर को भी इन जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।